Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
एक्शन में सीएम मोहन यादव, लापरवाही बरतने वाले 11 अधिकारियों को किया निलंबित...
MP News : भोपाल। शासकीय कर्मों में लापरवाही रखने वाले अधिकारियों पर मोहन सरकार सख्त नजर आ रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लापरवाही बरतने वाले 11 कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। दरअसल सीएम मंत्रालय में समीक्षा बैठक आयोजित कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यों में लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी, सभी जिलों में इस क्षेत्र में हुए कार्य की गहन समीक्षा करते हुए बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी-अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा और जिन्होंने विलम्ब या लापरवाही की है उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय से समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में यह बात कही। समधान ऑनलाइन में 12 जिलों की चयनित जन समस्याओं के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलम्बित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास, जन कल्याण और मूलभूत सेवाओं से संबंधित लंबित प्रकरणों को जिला स्तर पर समय सीमा निर्धारित कर अभियान चला कर निपटाया जाए तथा अभियान की जिले के साथ राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग की जाए।
MP News : संवेदनशील प्रशासन की स्थापना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जन समस्याओं के प्रभावी और सकारात्मक निराकरण के लिए मैदानी अमले का उत्तरदायित्व और उनकी संवेदनशीलता व सजगता सुनिश्चित की जाए। विभागीय स्तर पर की गई गलतियों को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Crime News : जन्मदिन बना ‘मौत का जश्न’, केक लगाने पर भड़का बर्थडे बॉय, जिम में बरसाईं गोलियां, 3 की मौके पर मौत
- 2. CG Weather News : छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में 5 दिन तक हीटवेव अलर्ट, रात भी गर्म रहने की संभावना
- 3. Cyber Fraud : जनगणना के नाम पर साइबर जाल, OTP और फर्जी लिंक से हो रही ठगी, अलर्ट जारी
- 4. Vishnudeo Sai Delhi Visit:सीएम विष्णुदेव साय आज से दो दिन दिल्ली दौरे पर, देर शाम होंगे रवाना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

