Create your Account
सीएम ने पितृपुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण, बोले-जनहित की योजनाओं के साथ लगातार आगे बढ़ते रहेंगे...
- Rohit banchhor
- 13 Dec, 2024
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर एवं आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की।
MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी सरकार के सफल एवं सार्थक एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी के पितृपुरुष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर एवं आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की।
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि हमारी सरकार जनकल्याण की योजनाओं के साथ आगे बढ़ते रहेगी। विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद पार्टी नेतृत्व ने मुझे मुख्यमंत्री के रूप में जो जवाबदारी दी है, उसके लिए मैं पार्टी नेतृत्व का आभारी हूं। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी संगठन की ताकत, पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता तथा भाजपा का परस्पर अटूट संबंध का ही परिणाम है कि हम देश और प्रदेश में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक सशक्त सरकार के साथ लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
MP News : उन्होंने कहा कि अंत्योदय हमारा लक्ष्य है और हम जनहित की योजनाओं के साथ डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर लगातार आगे बढ़ते रहेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Commercial LPG Rates Cylinder Price Cut: जुलाई की पहली तारीख को आई खुशखबरी, एलपीजी सिलेंडर 183 रुपए सस्ता, जानें कितने रुपए में मिलेगा 19 किलो का सिलेंडर
- 2. WhatsApp के Username फीचर से बढ़ेगी धोखाधड़ी! सरकार ने मांगा जवाब
- 3. MHA Declares 23 as Terrorists under UAPA: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, UAPA के तहत 23 लोगों को घोषित किया आतंकवादी
- 4. CG Breaking : जल संसाधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला, जितेन्द्र कुमार नेताम को प्रमुख अभियंता का अतिरिक्त प्रभार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

