Top
Begin typing your search above and press enter to search.

राज्यपाल के साथ सीएम डॉ यादव ने किया कुलगुरुओ के साथ संवाद, कई अहम विषयों पर हुई चर्चा

राज्यपाल के साथ सीएम डॉ यादव ने किया कुलगुरुओ के साथ संवाद, कई अहम विषयों पर हुई चर्चा
X

भोपाल। राजधानी भोपाल के राजभवन में आज विश्वविद्यालयों के कार्यों की समीक्षा करने के लिए विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और शिक्षा में नवाचार किए जाने तथा रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान किए जाने को लेकर चर्चा की गई।

राजभवन में आयोजित इस बैठक में राज्यपाल, मुख्यमंत्री के अलावा उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता, संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला सहित अन्य अधिकारी, कुलगुरु मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कुलगुरुओं को कहा कि प्रदेश के शासकीय और निजी विश्वविद्यालयों में आने वाले जो विद्यार्थी है उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए।

विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में ऐसे पाठ्यक्रम शुरु किए जाए जिनसे यहां अध्ययन करने वाले युवाओं को रोजगार के मार्ग प्रशस्त हो सके। सीएम ने यह भी कहा कि गरीब विद्यार्थियों अनुसूचित जाति, जनजाति सहित अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में कोई बाधा नहीं आना चाहिए। सीएम ने विश्वविद्यालयों में होंने वाली भर्तियों में आरक्षण का पालन करने और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करवाने के निर्देश दिए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire