Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

सीएम डॉ यादव ने किया 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ, बोले-नागरिकों की सुरक्षा के साथ खेलों में भी छाप छोड़ रही पुलिस

साथ ही प्रतियोगिता में सहभागी टीमों को शपथ दिलाई।

सीएम डॉ यादव ने किया 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ, बोले-नागरिकों की सुरक्षा के साथ खेलों में भी छाप छोड़ रही पुलिस
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के बोट क्लब स्थित वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर में आज से पांच दिवसीय 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शुभारंभ कार्यक्रम में पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की धुनें प्रस्तुत की गईं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अखिल भारतीय प्रतियोगिता के मौके पर प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया। साथ ही प्रतियोगिता में सहभागी टीमों को शपथ दिलाई।

MP News : मुख्यमंत्री डॉ यादव को पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा अखिल भारतीय आयोजन का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भोपाल आई विभिन्न राज्यों और पुलिस इकाइयों के टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस दौरान कहा कि पुलिस अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के कार्य के साथ-साथ खेलों में भी अपनी छाप छोड़ रही है। पुलिस बल के अनेक सदस्यों ने विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को साबित करते हुए देश का नाम रोशन किया है।

MP News : राजा भोज द्वारा निर्मित भोपाल के ऐतिहासिक बड़े तालाब में अखिल भारतीय प्रतियोगिता का आयोजन , प्रदेश सहित राजधानी भोपाल के लिए गौरव का विषय है । इस आयोजन से वॉटर स्पोर्ट्स के प्रति लोगों का रुझान बढ़ेगा। गौरतलब है कि 17 से 21 फरवरी तक चलने वाली अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में अंडमान निकोबार ,असम, बिहार, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर ,ओडीशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश ,उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, असम राइफल्स, सीमा सुरक्षा बल, सीआरपीएफ, आइटीबीपी और सशस्त्र सीमा बल की टीमें भाग ले रही हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire