Top
Begin typing your search above and press enter to search.

वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारा पहुंचे सीएम डॉ मोहन यादव, मात्था टेक देखी डाक्यूमेंट्री, कहा- साहिबजादों की शहादत को नमन करता हूं

वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारा पहुंचे सीएम डॉ मोहन यादव, मात्था टेक देखी डाक्यूमेंट्री, कहा- साहिबजादों की शहादत को नमन करता हूं
X

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को वीर बाल दिवस के मौके पर हमीदिया रोड़ स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर मात्था टेका। और भारत की शौर्य परंपरा के पर्याय गुरु गोबिंद सिंह जी एवं उनके चारों साहिबजादों के बलिदान को नमन किया। साथ ही चार साहिबजादों के जीवन पर केंद्रित डॉक्युमेंट्री भी देखी। सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि मातृभूमि एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए चारों साहिबजादों का सर्वोच्च बलिदान हम सभी को सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। हम वीरों के बलिदान को नमन करते हैं।

बता दें कि राज्य सरकार ने गुरु गोविंद सिंह के चार साहबजादों की शहादत की स्मृति में भारत भवन में वीर बाल दिवस का राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 11 बजे से इसमें सम्मिलित हुए।राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कीर्तन जत्था द्वारा प्रस्तुति और साहबजादों के बलिदान पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही तलवारबाजी का सांकेतिक प्रदर्शन किया गया।सीएम ने कहा कि परम श्रद्धेय गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों साहिबजादा अजीत सिंह जी, साहिबजादा जुझार सिंह जी, साहिबजादा जोरावर सिंह जी एवं साहिबजादा फतेह सिंह जी को वीर बाल दिवस पर सादर नमन करता हूं।

सीएम ने कहा कि धर्म एवं मानवता की रक्षा के लिए आपने त्याग एवं बलिदान का ऐसा स्वर्णिम अध्याय रचा, जो सदैव विश्व कल्याण की कामना को मार्ग दिखाता रहेगा। सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारे समाज ने पुरानी गलती किसी और दिन बाल दिवस मनाने की की थी, उसे संशोधित करते हुए आज से वीर बाल दिवस मनाने की हैं। सच्चे अर्थों में यही बाल दिवस होना चाहिए।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire