Top
Begin typing your search above and press enter to search.

सीएम डॉ मोहन यादव ने 70 विकास कार्यों का किया सिंगल क्लिक से लोकार्पण-भूमिपूजन, प्रदेश को दी 758 करोड़ की सौगात

सीएम डॉ मोहन यादव ने 70 विकास कार्यों का किया सिंगल क्लिक से लोकार्पण-भूमिपूजन, प्रदेश को दी 758 करोड़ की सौगात
X

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। .कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 758 करोड़ की सौगात रायसेन, भोपाल , सीहोर विदिशा को मिली.स्वास्थ्य, सड़क , लोकनिर्माण , छात्रावास के लिए ये सौगात दी गई। सीएम डॉ मोहन यादव ने अपने संबोधन मे कहा की विकास के पड़ाव की सभी को बधाई सिंगल क्लिक के माध्यम से विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन हुआ है।

सीएम ने कहा कि 757.27 करोड़ के 70 विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन हुआ 11 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक आयोजन चलेगा इसके साथ ही 11 दिसम्बर से 26 जनवरी तक सघन अभियान चल रहा है। सीएम ने कहा की ये पखवाड़ा नए कार्य का आकार लेगा. वही सीएम ने कहा की भोपाल की कई सड़कों पर दिन में मनुष्य और रात में बाघ चलता है। भोपाल समग्र रूप से संभावनाओं वाला स्थान भोपाल देश का दिल है।

भोपाल के लिए सब कुछ किया जाएगा भोपाल का गौरवशाली इतिहास विक्रमादित्य से शुरू होता है उसके बाद राजा भोज का काल रहा उस समय शस्त्र शास्त्र कई तरह के काम हुए राजा भोज ने विजय पताका फहराई कवियों को उनकी कविता के लिए पुरस्कार दिया जाता था। उस समय सोने की ईंट भेंट की जाती थी पहले बांध बिना शहर को डिस्टर्ब किए बने जिनमें भविष्य में नुकसान की संभावनाएं नहीं थी।

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद देश और दुनिया में सम्मान बढ़ा है एमपी भी कदम से कदम मिलकर चल रहा है दुनिया में अलग तरह का वातावरण है भारत दुनिया में सबसे युवा देश है अपनी कौशल , संस्कृति , विकास से आगे बढ़ते रहेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire