Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

सीएम डॉ मोहन यादव का मंत्रियों और अफसरो के साथ मंथन,बोले-बजट को डबल की स्थिति में ले जाएंगे

जिनको अमल में लाने के लिए आगे योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।

सीएम डॉ मोहन यादव का मंत्रियों और अफसरो के साथ मंथन,बोले-बजट को डबल की स्थिति में ले जाएंगे
X

MP News : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों के साथ भविष्य की योजनाओं को लेकर मंथन किया। सीएम यादव ने बैठक खत्म होने के बाद मिडिया से रूबरू होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार हमें प्रेरणा देते है। उन्होने एमपी को केन बेतवा लिंक परियोजना की बड़ी सौगात दी हैं। यादव ने कहा कि चार श्रेणी में विभिन्न विभागों का तालमेल करते हुए बैठक की है। दिन भर मंथन हुआ जिसको पहली बार मंथन नाम दिया गया था। कई मंत्रियों ने सुझाव दिए हैं,जिनको अमल में लाने के लिए आगे योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।

MP News : सीएम ने कहा कि सरकार के गठन के साथ ही बजट को दोगुना करने का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार के गठन के साथ ही सभी वर्गों की समान रूप से प्रगति के लिए काम किया हैं। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। सबको रोजगार मिले यह प्राथमिकता हैं। सीएम ने कहा कि किसानों की आय बढ़े..दूध उत्पादन बढ़े.पशुपालन बढ़े उसको लेकर प्लानिंग कर चर्चा की गई है। नगरीय निकायों और पंचायत में विकास को लेकर चर्चा की..कई बार पंचायत होने के कारण विकास नहीं हो पाता..ऐसे क्षेत्रों को मिलकर विकसित करने का प्लान पर विचार विमर्श किया गया है। सीएम ने कहा कि अन्य राज्यों के आदर्श मॉडल पर भी चर्चा हुई है...यह आखिरी मंथन नहीं..अब शुरुआत है..भविष्य में नए दरवाजे खोलने वाले हैं.

MP News : मुख्यमंत्री ने बतया की शहडोल में जनवरी में कॉन्क्लेव होगा..फिर ग्लोबल कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री मोदी का भी मार्गदर्शन मिलेगा.सीएम यादव ने कहा की हर वर्ग की दोगुनी आय के लिए प्रयत्न कर रहे हैं..हमारे कॉन्क्लेव भी सफल हो रहे हैं..इसके मंथन के बाद सभी मंत्री अपने अपने विभागों की समीक्षा करेंगे..उन्होंने बताया की युवा, किसान, महिला, गरीब पर हमारा खास फोकस है...यह ऐसे सेंटर हैं जहां लगभग हर विभाग काम करता है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि नवकरणीय ऊर्जा में हमारे पास अपने बजट के माध्यम से किसानों के लिये जो टेम्पररी कनेक्शन लेते हैं ऐसे किसानों को सोलर पंप देने की तैयारी है. विकसित भारत में पुराने वेस्ट को निष्पादित करने को लेकर हमने कई राज्यों का अध्ययन किया.

MP News : सुशासन के लिए हमारे विभाग कैसे काम करें इसपर हमने चर्चा की है. हमने दिनभर मंथन किया, ये आखिरी नही है आगे भी मंथन होता रहेगा. खर्चो को कम करते हुए विकास की छलांग लगाने के लिए मध्यप्रदेश तैयार है।उन्होंने कहा कि फरवरी में ग्लोबल इम्वेस्टर्स समिट है, औद्योगिक निवेश के सभी प्रस्ताव पर बेहतर काम करने का निर्णय हमने लिया है. आय भी बढ़े औऱ मध्यप्रदेश अग्रणी राज्यों में रहे यह कोशिश है. मध्यप्रदेश में संभावना बेहतर है. मध्यप्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर समस्या नहीं है. मेडिकल, आयुर्वेद सभी क्षेत्र में हमने काम किया है. आने वाले समय मे 52- 53 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे. हमारे पास टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire