Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Delhi Classroom Scam: दिल्ली में 2,000 करोड़ रुपए का क्लासरूम घोटाला,बढ़ेगी केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की मुश्किलें

Delhi Classroom Scam: दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) के दो प्रमुख नेताओं, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में 2,000 करोड़ रुपए का क्लासरूम

Delhi Classroom Scam: दिल्ली में 2,000 करोड़ रुपए का क्लासरूम घोटाला,बढ़ेगी केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की मुश्किलें
X

नई दिल्ली। Delhi Classroom Scam: दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) के दो प्रमुख नेताओं, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में 2,000 करोड़ रुपए का क्लासरूम घोटाला मामले में एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) को भ्रष्टाचार निवारण कानून की धारा 17A के तहत इन दोनों के खिलाफ औपचारिक जांच शुरू करने की अनुमति दे दी। मामला उस वक्त का जब मनीष सिसोदिया शिक्षा मंत्री थे, जबकि सत्येंद्र जैन PWD (लोक निर्माण विभाग) के मंत्री थे।

Delhi Classroom Scam: क्या है पूरा मामला

ये विवाद दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 2,400 से ज्यादा क्लासरूम बनाने में हुई कथित अनियमितताओं से शुरू हुआ। सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (CVC) ने अपनी 17 फरवरी 2020 की रिपोर्ट में इन निर्माण कार्यों में ‘साफ-साफ गड़बड़ियां’ होने की बात कही थी। इसके बाद 2022 में दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग ने इस मामले की जांच की सिफारिश की और अपनी रिपोर्ट चीफ सेक्रेटरी को सौंपी। अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ACB इस मामले में गहराई से पड़ताल करेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire