Begin typing your search above and press enter to search.
क्लासमेट ने घर में घुसकर किशोरी से किया दुष्कर्म, नाबालिग छात्र गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय किशोरी एक निजी स्कूल की छात्रा है। जबकि आरोपी छात्र भी नाबालिग है और उसके साथ में ही पढ़ाई करता है।

भोपाल। मिसरोद इलाके में एक स्कूली छात्रा के साथ उसके ही क्लासमेट ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। छात्रा की सहेलियों के माध्यम से परिजनों तक पूरी जानकारी पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय किशोरी एक निजी स्कूल की छात्रा है। जबकि आरोपी छात्र भी नाबालिग है और उसके साथ में ही पढ़ाई करता है। आरोपी छात्र लंबे समय से पीड़िता को फोन पर उसके पिता को जान से मारने की धमकी देते हुए बातचीत किया करता था। इसी बीच 24 फरवरी को पीड़िता को धमकाते हुए उसके घर पहुंचा और उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद वह उसे लगातार धमकी दे रहा था।
इसी बीच छात्रा की सहेलियों को भी घटना की खबर मिल गई और पूरी बात उसके परिजनों तक पहुंच गई। मामले का खुलासा होने पर पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। थाने में पीड़िता के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


