Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CJP: लखनऊ में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा, परीक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा

CJP: लखनऊ में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा, परीक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा
X

CJP: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को इको गार्डेन में बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं तथा पेपर लीक को लेकर विरोध में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सोशल मीडिया आधारित संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

प्रदर्शनकारियों ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। युवाओं ने आरोप लगाया कि विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सामने आई गड़बड़ियों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। इको गार्डेन और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग भी की गई।

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि यह आंदोलन देशभर के छात्रों की आवाज है और इसे विभिन्न शहरों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लखनऊ के बाद अमृतसर और बेंगलुरु में भी प्रदर्शन आयोजित होंगे। साथ ही 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने की योजना है। संगठन ने परीक्षा प्रणाली में सुधार और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire