Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CJP: कॉकरोच जनता पार्टी ने नियुक्त किए तीन प्रवक्ता, इन्हें मिली मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी

CJP: कॉकरोच जनता पार्टी ने नियुक्त किए तीन प्रवक्ता, इन्हें मिली मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी
X

CJP: नई दिल्ली। सोशल मीडिया अभियान से चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जनता और मीडिया के साथ संवाद को मजबूत करने के लिए तीन नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट "Cockroach Is Back" के माध्यम से इसकी घोषणा की।

पार्टी ने खोजी पत्रकार सौरव दास को मुख्य प्रवक्ता बनाया है। इसके अलावा राजनीतिक शोधकर्ता, लेखिका और फिल्म निर्माता विजेता दहिया तथा आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र और वैश्विक परामर्श कंपनी मैकिंजी से जुड़े रहे आशुतोष रांका को भी प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पार्टी का कहना है कि वह भारत में राजनीतिक संवाद को नई दिशा देने और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल कर रही है।

सीजेपी के अनुसार, सौरव दास कानूनी, न्यायिक और सामाजिक मुद्दों पर काम करने वाले पत्रकार हैं। विजेता दहिया शोध, लेखन और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय रही हैं, जबकि आशुतोष रांका पर्यावरण शिक्षा और युवाओं से जुड़े अभियानों में योगदान दे चुके हैं। इस बीच, पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने घोषणा की है कि वह 6 जून को अमेरिका से भारत लौटेंगे और दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे। गौरतलब है कि बेरोजगार युवाओं को लेकर हुई एक विवादित टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुआ "कॉकरोच जनता पार्टी" अभियान तेजी से चर्चा में आया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire