Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Civic Elections 2025 : मतगणना की तैयारियों पर हुई बैठक, पारदर्शिता और निष्पक्षता पर दिया जोर...

एक निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Civic Elections 2025 : मतगणना की तैयारियों पर हुई बैठक, पारदर्शिता और निष्पक्षता पर दिया जोर...
X

Civic Elections 2025 : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर पालिका आम एवं उप-निर्वाचन 2025 की मतगणना प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विशेष तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह के निर्देशन में आयोग कार्यालय, नवा रायपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

Civic Elections 2025 : इस बैठक में सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य मतगणना पूर्व की तैयारियों की समीक्षा करना, प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी करना और संभावित चुनौतियों पर चर्चा करना था। बैठक में मतगणना प्रक्रिया की बारीकियों, सुरक्षा प्रबंधन, तकनीकी सहयोग और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना प्रक्रिया को किसी भी प्रकार की बाधा से मुक्त रखा जाए और निष्पक्षता को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए।

Civic Elections 2025 : सुरक्षा और प्रशिक्षण पर जोर-
आयोग ने मतगणना कर्मियों को उचित प्रशिक्षण देने पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि वे तकनीकी प्रक्रियाओं को सही ढंग से संचालित कर सकें। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

Civic Elections 2025 : मतगणना प्रक्रिया का क्रम-
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि मतगणना की प्रक्रिया में विधिक प्रावधानों और आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईडीबी की गणना रिटर्निंग अधिकारी के टेबल पर की जाएगी। गणना सबसे पहले महापौर/अध्यक्ष पद के लिए और उसके बाद क्रमशः वार्डवार (वार्ड क्रं. 1 से शुरू करते हुए) की जाएगी।

Civic Elections 2025 : मतगणना के दौरान सख्त नियम-
बैठक में अधिकारियों को बताया गया कि एक वार्ड के सभी मतदान केंद्रों की मतगणना एक ही टेबल पर होगी। यदि मतदान केंद्रों की संख्या अधिक हो तो आयोग की अनुमति से अधिकतम दो टेबल लगाए जा सकते हैं। हालांकि, एक-एक कर मतदान केंद्रवार ही मतगणना होगी। यदि किसी मतदान केंद्र पर एक से अधिक ईवीएम का उपयोग किया गया है तो सभी मशीनें एक साथ गिनी जाएंगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे निर्वाचन प्रक्रिया के नियमों का कड़ाई से पालन करें और एक निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire