Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Christmas Market Car Attack: जर्मनी के मैगडेबर्ग में कार अटैक से 2 की मौत, 60 घायल, 2016 में हुई थी ऐसी ही घटना

Christmas Market Car Attack: जर्मनी के मैगडेबर्ग में कार अटैक से 2 की मौत, 60 घायल, 2016 में हुई थी ऐसी ही घटना
X

Christmas Market Car Attack: मैगडेबर्ग/जर्मनी: जर्मनी के मैगडेबर्ग शहर में शुक्रवार रात क्रिसमस मार्केट में एक तेज रफ्तार कार ने भीड़ को रौंद दिया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना के बाद 50 साल के एक सऊदी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है, जो 2006 से जर्मनी में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, काली रंग की बीएमडब्ल्यू कार ने करीब 400 मीटर तक बाजार की भीड़ को कुचला। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई, और बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Christmas Market Car Attack: मैगडेबर्ग प्रशासन ने बताया कि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 37 लोग अन्य गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती हैं। राज्य के मुख्यमंत्री रेइनर हासलोफ ने इसे "बड़ी त्रासदी" बताया और कहा कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि आरोपी ने म्यूनिख नंबर प्लेट वाली एक किराए की कार से हमले को अंजाम दिया। पुलिस को कार के अंदर एक बैग भी मिला है, जिसमें विस्फोटक सामग्री होने की संभावना की जांच की जा रही है, हालांकि अधिकारियों ने फिलहाल इसे एकल हमलावर की घटना माना है।

Christmas Market Car Attack: 2016 में बर्लिन क्रिसमस मार्केट में हुआ था ऐसा ही हमला

यह घटना 2016 में बर्लिन के क्रिसमस मार्केट में हुई घटना की याद दिलाती है, जब एक ट्यूनीशियाई नागरिक ने ट्रक से भीड़ को रौंद दिया था, जिससे 12 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली थी। उस समय भी अधिकारियों ने क्रिसमस मार्केट को संभावित आतंकी हमलों के लिए संवेदनशील घोषित किया था। मंत्री रेइनर हासलोफ ने घटनास्थल का दौरा किया और घायलों से अस्पताल में मुलाकात की। उन्होंने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में कोई और खतरा नहीं है।




Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire