Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Chinmoy Krishna Das: हिंदू पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की मुश्किलें बढ़ी, बांग्लादेश अदालत ने जमानत देने से किया इंकार

Chinmoy Krishna Das: हिंदू पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की मुश्किलें बढ़ी, बांग्लादेश अदालत ने जमानत देने से किया इंकार
X

Chinmoy Krishna Das: नई दिल्ली: बांग्लादेश के चट्टोग्राम की एक अदालत ने हिंदू पुजारी और पूर्व इस्कॉन नेता चिन्मय कृष्ण दास को जमानत देने से इनकार कर दिया है। उन पर बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप है। इसके चलते उन पर राजद्रोह का मामला चल रहा हैं। दास के वकीलों ने गुरुवार को अदालत में जमानत याचिका पेश की, जबकि दास ने वर्चुअल र्रोप से सुनवाई में शामिल हुए।

Chinmoy Krishna Das: दास को 25 नवंबर को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। वह पहले इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कांशियसनेस (इस्कॉन) से जुड़े थे। चट्टोग्राम के 6वें मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट काजी शारिफुल इस्लाम ने 26 नवंबर को दास की जमानत खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था।

Chinmoy Krishna Das: चट्टोग्राम जिला बार संघ के अध्यक्ष नाजिम उद्दीन चौधरी ने बताया कि सरकार ने जमानत देने का विरोध किया है, क्योंकि दास पर राजद्रोह का मामला है, जिसमें उम्रभर की सजा हो सकती है। दास के वकील अपूर्व कुमार भट्टाचार्य ने कहा कि वे हाईकोर्ट में जमानत के लिए अपील करेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire