Breaking News
:

China Gender Ratio: चीन में 5 करोड़ युवा रह जाएंगे कुंवारे! शादी के लिए नहीं चलेगी विदेशी दुल्हन, जानें क्या है ड्रैगन की परेशानी

China Gender Ratio

China Gender Ratio: बीजिंग/ढाका। चीन में पुरुषों और महिलाओं के अनुपात में ज्यादा अंतर वहां की युवा आबादी के लिए खतरा बन गई है। 2020 की जनगणना के मुताबिक वहां 105 पुरुषों पर 100 महिलाएं हैं। 10-14 आयु वर्ग में यह अनुपात 118 पुरुष प्रति 100 महिला है। इस असमानता की वजह से चीन में कई पुरुषों की शादी नहीं हो पा रही है। कई लोग इस वजह से तस्करों के चक्कर में पड़कर अपना पैसा गंवा रहे हैं। इस ठगी को रोकने के लिए चीन ने यह एडवाइजरी जारी की है।


बांग्लादेश में चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है। इसमें बांग्लादेश में रहने वाले चीनी नागरिकों को ऑनलाइन डेटिंग और शादी के झूठे प्रस्तावों से बचना चाहिए। बयान में कहा गया है कि शादी के लिए विदेशी पत्नी खरीदने की सोचना भी गलत है।


बीजिंग न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में लाओस की एक युवा लड़की से शादी कराने के लिए 2 लाख युआन (करीब 24 लाख रुपए) की मांग की गई थी। कुछ लोग इस धोखाधड़ी में फंस भी गए थे।


चीन में 5 करोड़ लोगों की शादी कभी नहीं हो पाएगी एक रिपोर्ट के मुताबिक 2020 से 2050 तक चीन में करीब 3 से 5 करोड़ पुरुषों की कभी शादी नहीं हो पाएगी। इस वजह से कई लोग विदेशों से दुल्हन लाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वे तस्करों का सहारा लेते हैं। वे बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार, वियतनाम और कंबोडिया जैसे गरीब देशों से महिलाओं और लड़कियों को चीन ले जाते हैं।


तस्कर इन महिलाओं को अच्छी नौकरी, बेहतर जीवन, या शादी का झांसा देकर चीन लाते हैं, लेकिन वहां उन्हें जबरन विवाह या यौन शोषण के लिए बेच दिया जाता है। 2019 की ह्यूमन राइट्स वॉच की रिपोर्ट के मुताबिक, म्यांमार-चीन सीमा पर कम सुरक्षाकर्मियों की वजह से तस्करों को बढ़ावा मिला है।


हालांकि चीन में जियामेन यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने अक्टूबर 2024 में सुझाव दिया था कि विदेशों से दुल्हन आयात करना चाहिए, ताकि देश में शादी की गिरती दर और लड़का-लड़की के असंतुलन की समस्या दूर की जा सके। उनके इस बयान की इंटरनेट पर भारी आलोचना हुई। अब चीनी दूतावास की एडवाइजरी से इंटरनेट पर नई बहस शुरु हो गई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us