Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांवड़ यात्रा में की शिरकत, प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की
भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करते हुए

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुढियारी स्थित मारुती मंगलम भवन में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह और विधायक राजेश मूणत भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री साय ने उपस्थित श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सावन मास के इस पवित्र अवसर पर उन्हें बाबा भोरमदेव के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जो कि उनके लिए एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव रहा। हमने कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की। उन्होंने पूरे यात्रा मार्ग में कांवड़ियों के उत्साह और श्रद्धा की सराहना की।
भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करते हुए सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


