Create your Account
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर उन्हें किया नमन
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशती है।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अटल जी की भूमिका को याद करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास और यहां के लोगों की समृद्धि के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल जी के सपनों को पूरा करने की दिशा में राज्य सरकार बड़ी तेजी से काम कर रही है। हमने अटल जी की स्मृति में इस रजत जयंती वर्ष को "अटल निर्माण वर्ष" के रूप में मनाने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत राज्य में अधोसंरचना विकास के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Ali Khamenei Funeral: ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत, धर्मगुरुओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि, 9 जुलाई को होगा सुपुर्द-ए-खाक
- 2. CG News : पेड़ के नीचे बारिश से बचना पड़ा भारी, आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मां-बेटी की मौत
- 3. Belgium Antwerp Fire: बेल्जियम के एंटवर्प में 10 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत, रह रहे थे 200 लोग
- 4. share-market-3-july:लगातार तीसरे दिन बाजार में रौनक, मुनाफावसूली के बावजूद सेंसेक्स 261 अंक उछला, IT और रियल्टी शेयरों में हरियाली, जानें निफ्टी का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

