Create your Account
मंत्रिमंडल के साथ मुख्य्मंत्री विष्णुदेव साय प्रयागराज के लिए रवाना, महाकुंभ में लगाएंगे आस्था की डुबकी
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 13 फरवरी को महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज रवाना हुए। इस दौरान वे त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 8:25 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से प्रयागराज के लिए रवाना हुए।
इसके बाद 11:15 बजे अरेल घाट और 11:30 बजे त्रिवेणी संगम पहुंचकर कुंभ स्नान एवं पूजन-अर्चन करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे प्रयागराज स्थित छत्तीसगढ़ पवेलियन पहुंचेंगे, जहां वे राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और श्रद्धालुओं से संवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री साय शाम 4:50 बजे प्रयागराज से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 6:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ से कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज में छत्तीसगढ़ पवेलियन में निःशुल्क आवास, भोजन, चिकित्सा सुविधा और परिवहन की सुविधा दी गई है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य के मंत्री, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। माना हवाई अड्डे पर सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और मंत्रिमंडल के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष, राज्यपाल, सांसद और विधायक सभी महाकुंभ में स्नान करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के लिए प्रयागराज में एक पवेलियन भी लगाया गया है, जहां राज्य से आने वाले लोगों के लिए मुफ्त रहने और खाने की सुविधा उपलब्ध है।
विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ का यह सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी पक्ष और विपक्ष के विधायक राज्य की सुख, शांति और समृद्धि के लिए स्नान करने जा रहे हैं। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि हम सभी गंगा स्नान के लिए जा रहे हैं और 144 सालों के बाद ऐसा संयोग बना है और हम सब सपरिवार आस्था के साथ डुबकी लगाने जा रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि यह परम सौभाग्य का विषय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के सभी विधायक और सांसद, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में महाकुंभ में जा रहे हैं। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और राज्यपाल समेत सभी कैबिनेट के साथियों और विधायकों के साथ महाकुंभ में स्नान करने जा रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सनातन का महापर्व महाकुंभ है और प्रयागराज में अब तक 50 करोड़ लोगों ने स्नान किया है। छत्तीसगढ़ की पूरी विधानसभा और सभी सांसद आस्था की डुबकी लगाने जा रहे हैं, जिससे मन में बहुत आनंद और खुशी है। पूरे देश में छत्तीसगढ़ पवेलियन की चर्चा है और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्था की है।
Related Posts
More News:
- 1. Tridha Choudhury : ‘आश्रम’ में बॉबी देओल संग बोल्ड सीन करने की मिली सजा, बॉयफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता
- 2. Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में गायत्री-सरस्वती मंत्र आदेश के खिलाफ याचिका खारिज
- 3. IND vs ENG 1st T20 : बारिश के चलते भारत-इंग्लैंड का पहला T20 हुआ रद्द, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी
- 4. Womens T20 WC 2026 Semifinal: 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

