Begin typing your search above and press enter to search.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा नेताओं का बस्तर प्रवास, 228 विकास कार्यों का होगा लोकार्पण

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव गुरुवार को एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे, जिनकी कुल लागत 356 करोड़ रुपये से अधिक है। इस दौरान 228 विकास कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री और अन्य भाजपा नेता बस्तर जिले के कई कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। यह यात्रा क्षेत्र के विकास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


