Top
Begin typing your search above and press enter to search.

कबीरधाम जिले के दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

कबीरधाम जिले के दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
X

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुबह 9:00 बजे मुंबई से राजधानी रायपुर लौट चुके है, उसके बाद वह कबीरधाम जिले के दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:55 बजे कबीरधाम के लिए रवाना होंगे, जहां वह कुसुमघाट में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां मुख्यमंत्री कुछ नई घोषणाएं भी कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, उप मुख्यमंत्री और विधि एवं विधायी कार्य मंत्री अरुण साव आज मुंगेली में अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। साव दोपहर 3:00 बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग द्वारा मुंगेली के लिए रवाना होंगे। वह शाम 4:00 बजे जिला न्यायालय करही में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे और शाम 5:00 बजे बिलासपुर वापस लौटेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire