Create your Account
आज बस्तर और राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बस्तर और राजनांदगांव जिलों के दौरे पर रहेंगे। सीएम साय इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 10:20 बजे रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। उनका पहला पड़ाव जगदलपुर होगा, जहां पर वे सुबह 11:40 बजे दसराहा पसरा परिसर का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:55 बजे माता दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे। यह मंदिर बस्तर क्षेत्र में अत्यधिक धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री सिरहासार भवन, जगदलपुर में आयोजित मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 1:40 बजे, मुख्यमंत्री रोटरी भवन में आयोजित बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री 2:35 बजे बस्तर क्लब में मांझी चालकियों के साथ भोजन करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:10 बजे जगदलपुर से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। राजनांदगांव पहुंचने पर शाम 4:15 बजे, मुख्यमंत्री पुलिस लाइन में उत्कृष्ट खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे।
रात 8:30 बजे, मुख्यमंत्री म्युनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित कवि सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दौरे के अंत में मुख्यमंत्री रात 10 बजे राजनांदगांव से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और रात 11:30 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: सोमवार को करें उज्जैन के राजा बाबा महाकल के दिव्य दर्शान, देखें लाइव
- 2. CG News : पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, इस वजह से दी वारदात को अंजाम
- 3. Bharat Kanth Road Accident Death: कंटेनर ट्रक से टकराई कार,सड़क हादसे में तेलुगु अभिनेता भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक की मौत
- 4. Omar Abdullah: पांच में से 3 राज्यों में बहुमत की ओर बढ़ रही भाजपा, उमर अब्दुल्ला ने X पर लिखा Bloody hell..., क्या रुझान देख चिढें
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

