Create your Account
बगिया में बिखरे होली के रंग : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम में ग्रामीणों संग हर्षोल्लास से मनाई होली
- Pradeep Sharma
- 15 Mar, 2025
Chief Minister Vishnu Dev Sai celebrated Holi with great joy: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने होली के रंगों में सराबोर अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों के साथ आत्मीयता से होली का पर्व मना
जशपुर/रायपुर। Chief Minister Vishnu Dev Sai celebrated Holi with great joy: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने होली के रंगों में सराबोर अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों के साथ आत्मीयता से होली का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने और होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया, गुलाल लगाया और पर्व की शुभकामनाएं दीं।
Chief Minister Vishnu Dev Sai celebrated Holi with great joy: इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द्र और आपसी मेलजोल का उत्सव है। यह पर्व हमें हर भेदभाव भूलाकर एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं पर भी चर्चा की।
Chief Minister Vishnu Dev Sai celebrated Holi with great joy: पारंपरिक लोकगीतों की दी गई मनमोहक प्रस्तुति
होली के इस उल्लासमय अवसर पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के साथ खुशियों के रंग बांटे, पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और इस पर्व को सामाजिक सौहार्द्र और उल्लास के साथ मनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नितेश कच्छप और उनकी टीम ने होली के पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल रंगीन और संगीतमय हो गया।
Chief Minister Vishnu Dev Sai celebrated Holi with great joy: इनकी भी रही मौजूदगी कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, पत्रकार बंधु और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Related Posts
More News:
- 1. Bargi Dam Cruise Accident : क्रूज हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 9 पर पहुंचा, 22 लोगों को बचाया गया
- 2. PM Modi Speech Live: बंगाल की जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों से किया स्वागत
- 3. LPG Gas Scam : LPG गैस घोटाले का बड़ा खुलासा, 1.5 करोड़ की 90 टन गैस गायब, प्लांट मैनेजर गिरफ्तार
- 4. MP Crime : होटल के कमरे में मिली महिला की लाश, रातभर युवक के साथ रुकी थी, सुबह बेड पर खून से सना मिला शव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

