Create your Account
मुख्यमंत्री साय का आज दो दिवसीय दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, बलौदाबाजार और बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में शामिल होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में अपेक्स बैंक और जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों के संयुक्त कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके बाद, वे हेलीकॉप्टर से सोनाखान जाएंगे, जहां वे विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद, मुख्यमंत्री सोनाखान से दोपहर 2:30 बजे हेलीकॉप्टर से बालोद जिले के राजाराव पठार कर्रेझर पहुंचेंगे, जहां वे शहीद वीर नारायण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में 3:20 बजे से 4:20 बजे तक शामिल होंगे।
शाम 5 बजे, मुख्यमंत्री रायपुर लौटेंगे और न्यू सर्किट हाउस में अपेक्स बैंक और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। साथ ही, अपेक्स बैंक और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की नवीन शाखा भवन का वर्चुअल शुभारंभ भी करेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण जनहित में उठाया गया कदम: हाई कोर्ट , शिक्षकों की सभी 24 याचिकाएं खारिज
- 2. CG News : महिला बनकर पहुंचे लुटेरे, ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती की कोशिश नाकाम, कट्टा और बाइक छोड़कर भागे आरोपी
- 3. CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल का जखीरा बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
- 4. Share Market: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 579 और निफ्टी 170 अंक चढ़कर बंद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

