Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

अंबिकापुर में मुख्यमंत्री साय का रोड शो, महापौर और पार्षदों के लिए मांगे वोट

Vpb
अंबिकापुर में मुख्यमंत्री साय का रोड शो, महापौर और पार्षदों के लिए मांगे वोट
X

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी की महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत और नगर निगम के 48 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट मांगे। नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति के तहत, जहां पिछले दस सालों से कांग्रेस का कब्जा रहा है, बीजेपी के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री का रोड शो पुलिस लाइन ग्राउंड से शुरू होकर शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण चौराहों से गुजरता हुआ घड़ी चौक पहुंचा। रास्ते भर उनका भव्य स्वागत किया गया। घड़ी चौक पर पहुंचने के बाद रोड शो एक जनसभा में बदल गया, जहां मुख्यमंत्री ने जनता से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। साथ ही कांग्रेस की शासन व्यवस्था की आलोचना की।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire