Top
Begin typing your search above and press enter to search.

राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री साय, गृह मंत्री अमित शाह के साथ कई कार्यक्रम में होंगे शामिल

राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री साय, गृह मंत्री अमित शाह के साथ कई कार्यक्रम में होंगे शामिल
X

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विश्नुदेव साय और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ का दौरा करेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर 12:55 बजे डोंगरगढ़ के लिए रवाना होंगे और वहां चंद्रगिरि तीर्थ में आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह के साथ भाग लेंगे।

इसके बाद दोनों नेता मां बमलेश्वरी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। दौरे के दौरान वे अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा, अमित शाह आचार्य विद्यासागर जी महाराज की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ इस दौरे का राजनीतिक महत्व भी है, क्योंकि अमित शाह और मुख्यमंत्री साय राजनांदगांव में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर एक भव्य रोड शो करेंगे। यह रोड शो आगामी चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रचार अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। दौरा समाप्त करने के बाद दोनों नेता रात 9:15 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire