Top
Begin typing your search above and press enter to search.

मुख्यमंत्री साय ने ऑटो एक्सपो 2025 के पोस्टर का किया विमोचन, इस तारीख से साइंस कालेज ग्राउण्ड में होगा आयोजन

Auto Expo 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर आटोमोबाईल डीलर्स एसोसिएशन (राडा) के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान 15 जनवरी

मुख्यमंत्री साय ने ऑटो एक्सपो 2025 के पोस्टर का किया विमोचन, इस तारीख से साइंस कालेज ग्राउण्ड में होगा आयोजन
X

रायपुर। Auto Expo 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर आटोमोबाईल डीलर्स एसोसिएशन (राडा) के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान 15 जनवरी से 15 फरवरी तक साइंस कालेज ग्राउण्ड में आयोजित ऑटो एक्सपो 2025 के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे।

Auto Expo 2025: एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र भसीन एवं प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ऑटोएक्सपो 2025 के उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। भसीन ने सीएम को बताया कि इस एक्सपो में छत्तीसगढ़ के प्रमुख ऑटोमोबाइल व्यवसायी भाग लेंगे।

Auto Expo 2025: प्रदर्शनी में दोपहिया, चारपहिया, कमर्शियल वाहन, ट्रैक्टर डीलर्स, फाइनेंसर, ऑइल एजेंसी सहित ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न श्रेणियों के 200 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इस दौरान नवीनतम वाहनों का प्रदर्शन किया जाएगा और लोगों को नई तकनीक की जानकारी दी जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire