Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
मुख्यमंत्री ने किया 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ, बॉल वैज्ञानिक के मॉडल की सीएम ने की सराहना
- Rohit banchhor
- 03 Jan, 2025
यह भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत संचालित एक मंच है।
MP News : भोपाल। राजधानी के रवींद्र भवन में 3 से 6 जनवरी के बीच आयोजित हो रही 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।इस दौरान उन्होंने बाल वैज्ञानिको द्वारा बनाए मॉडलो को देखकर उनकी सराहना की। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में देश के 700 से अधिक विद्यार्थी, उनके शिक्षक और मेंटर हिस्सा ले रहे है। साथ ही बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, ओमान और सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों के छात्र भी शामिल होने पहुंचे है।
MP News : कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित कर उन्हें विज्ञान, नवाचार और तकनीकी क्षेत्र में योगदान करने के लिए प्रेरित करना है।इस वर्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र को समझना है। इस विषय को पांच उप- विषयों में विभाजित किया गया है, जिनमें पारिस्थितिकी तंत्र की समझ, पोषण व स्वास्थ्य को बढ़ावा देना, आत्मनिर्भरता के लिए पारिस्थितिकी दृष्टिकोण, तकनीकी नवाचार और सामाजिक-सांस्कृतिक प्रथाएं शामिल हैं।
MP News : मुख्यमंत्री ने वराह मिहिर खगोलीय वेधशाला के ऑटोमेशन का उद्घाटन भी किया। इससे विज्ञान और खगोल विज्ञान के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को नई पहचान मिलने जा रही है। ऑटोमेशन होने से आम नागरिक अब घर बैठे ही वेधशाला के टेलीस्कोप का उपयोग कर सकेंगे। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (NCSC) की शुरुआत 1993 में हुई थी और यह भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत संचालित एक मंच है।
Related Posts
More News:
- 1. Japan Earthquake Tsunami Alert: जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप; 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें, सुनामी का अलर्ट जारी
- 2. GT vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराया, कूपर कोनोली की नाबाद 72 रनों की पारी ने दिलाई जीत
- 3. CG Transfer News: नगरीय प्रशासन विभाग में CMO का थोक तबादला, देखें सूची
- 4. UP Crime : शादी के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा, महिला ने पति साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

