Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Chief Justice Of India: देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में आज पद ग्रहण करेंगे जस्टिस गवई, जानें उनके बारे में

Vpb
Chief Justice Of India: देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में आज पद ग्रहण करेंगे जस्टिस गवई, जानें उनके बारे में
X

Chief Justice Of India: नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना ने मंगलवार, 13 मई 2025 को अपनी सेवानिवृत्ति के साथ अपना कार्यभार सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस भूषण रामकृष्ण (बीआर) गवई को सौंप दिया। जस्टिस गवई आज बुधवार को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें राजभवन में पद की शपथ दिलाएंगी।

Chief Justice Of India: जस्टिस गवई की नियुक्ति सीजेआई खन्ना की 16 अप्रैल 2025 को की गई अनुशंसा के आधार पर हुई। उनका कार्यकाल छह महीने का होगा, और वह 23 दिसंबर 2025 को 65 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त होंगे। जस्टिस गवई का जन्म 24 नवंबर 1960 को महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ। उनके पिता, स्वर्गीय आरएस गवई, बिहार और केरल के राज्यपाल रह चुके हैं और एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता थे।

Chief Justice Of India: जाने उनके बारे में

जस्टिस गवई ने 2003 में बॉम्बे हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज के रूप में अपने न्यायिक करियर की शुरुआत की और 2005 में स्थायी जज बने। उन्होंने मुंबई, नागपुर, औरंगाबाद और पणजी की पीठों में 15 वर्षों तक सेवाएं दीं। 24 मई 2019 को उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया। जस्टिस गवई ने आर्टिकल 370, इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम और नोटबंदी जैसे ऐतिहासिक मामलों में संवैधानिक पीठ के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire