Breaking News
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
छत्तीसगढ़ के पहले पुलिस महानिदेशक मोहन शुक्ला का निधन, भोपाल में किया गया अंतिम संस्कार...
- Rohit banchhor
- 28 Jan, 2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन के प्रमुख और अन्य पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए श्री शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित की।
MP News : भोपाल। छत्तीसगढ़ राज्य के पहले पुलिस महानिदेशक और पीएससी के पहले चेयरमैन मोहन शुक्ला का आज सुबह भोपाल में निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12.00 बजे भोपाल के भदभदा मुक्तिधाम में किया गया। मोहन शुक्ला ने छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक के रूप में 1 नवंबर 2000 से 26 मई 2001 तक अपनी सेवाएं दीं।
MP News : इसके बाद, उन्होंने छत्तीसगढ़ पीएससी के पहले अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया और 2001 से 2004 तक इस पद पर कार्य किया। उनकी सबसे बड़ी व्यक्तिगत त्रासदी जुलाई 2024 में हुई, जब उनके इकलौते पुत्र तुषार शुक्ला ने आत्महत्या कर ली थी। इस कठिन समय में भी श्री शुक्ला ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, और उनके योगदान को राज्य और देश हमेशा याद रखेंगे। उनके निधन पर प्रदेशभर से शोक संदेश आ रहे हैं।
MP News : मध्य प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक सुरेंद्र सिंह, शिव शंकर लाल, संत कुमार पासवान, अमरनाथ उपाध्याय, विश्व रंजन, एम डब्ल्यू अंसारी, मुकेश गुप्ता, राजेश चावला, आर.के. विज सहित कई पुलिस अधिकारियों और छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन के प्रमुख और अन्य पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए श्री शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Related Posts
More News:
- 1. Asha Bhosle Last Rites : पंचतत्वों में विलीन हुईं आशा भोसले, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
- 2. CSK Ayush Mhatre: बीच टूर्नामेंट में CSK को एक और बड़ा झटका, युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट के चलते IPL से बाहर
- 3. UPPSC RO ARO Final Result 2023 : यूपीपीएससी आरओ-एआरओ का परिणाम जारी, 419 अभ्यर्थी सफल; अनिल पांडेय बने टॉपर
- 4. Kalyan-Murbad Accident : कल्याण-मुरबाड हाईवे पर सीमेंट मिक्सर और इको कार की टक्कर में 11 यात्रियों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

