Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Tokhan Sahu Working BJP President: तोखन साहू को अचानक दिल्ली से बुलावा, बन सकते हैं छत्तीसगढ़ BJP के कार्यकारी अध्यक्ष, जानें दौड़ में और कौन शामिल

Tokhan Sahu Working BJP President: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को अचानक दिल्ली बुलाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा तेज है। जानें रेस में कौन-कौन शामिल है।

Tokhan Sahu Working BJP President: तोखन साहू को अचानक दिल्ली से बुलावा, बन सकते हैं छत्तीसगढ़ BJP के कार्यकारी अध्यक्ष, जानें दौड़ में और कौन शामिल
X

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल होने के बाद कार्यकारी अध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चा जोरों पर है। इस बीच केंद्रीय राज्य मंत्री व बिलासपुर सांसद तोखन साहू को अचानक दिल्ली बुलाया गया है। जिसके बाद उन्हें BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें लग रही हैं।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल होने संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता सीमित होने के कारण जल्द ही किसी को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

हालांकि इस रेस में केंद्रीय मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू के अलावा पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नाम की भी चर्चा है। लेकिन अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व दिल्ली से होगा।

OBC समीकरण भी अहम

तोखन साहू वर्तमान में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री हैं और बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके नाम पर चर्चा के पीछे OBC समीकरण को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साहू समाज का प्रदेश की राजनीति में प्रभाव है। ऐसे में भाजपा संगठन की जिम्मेदारी उन्हें देकर सामाजिक समीकरण को साधने की कोशिश कर सकती है।

बिलासपुर संभाग पर बढ़ेगा फोकस

भाजपा बस्तर और सरगुजा में मजबूत मानी जाती है, जबकि बिलासपुर संभाग में संगठन को और मजबूत करने की गुंजाइश है। तोखन साहू के अध्यक्ष बनने से पार्टी को इस क्षेत्र में अपना जनाधार बढ़ाने का लाभ मिल सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire