Top
Begin typing your search above and press enter to search.

व्यवस्था की मांग है जेन जी आंदोलन... इंद्रेश जी महाराज

प्रसिद्ध कथावाचक वाचक इंद्रेश महाराजा पहुंचे रायपुर.. बोले- छत्तीसगढ़ में कथा करने में आनंद आता है, देखिए एशियन से एक्सक्लूसिव बातचीत

व्यवस्था की मांग है जेन जी आंदोलन... इंद्रेश जी महाराज
X

इम्तिआज अंसारी/रायपुर: कथावाचक इन्द्रेश जी महाराज सोमवार को रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर श्रद्धालुओं और आयोजकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने एशियन न्यूज़ से खास बातचीत में विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे कि उन्होंने एशियन न्यूज़ से खास बातचीत में विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने देश भर में हो रहे जेनजी आंदोलन को लेकर कहा यह आंदोलन नहीं है व्यवस्था की मांग है। व्यवस्था कि मांग की जानी चाहिए। पूरे विश्वभर भर में लोग मांग करते है। सरकार में बैठे लोग सुगमता देखकर काम पूरा करने की कोशिश करते हैं।


छत्तीसगढ़ में कथा करने में उन्हें हमेशा आनंद आता है। रायपुर में पहली बार कथा का आयोजन हो रहा है और उन्हें उम्मीद है कि बड़ी संख्या में शहरवासी कथा सुनने पहुंचेंगे।

27 सितंबर तक चलेगी श्रीमद्भागवत कथा

रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित कृषि उपज मंडी ग्राउंड में सोमवार 21 सितंबर से श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। कथा के शुभारंभ से पहले सुबह 11 बजे श्रीराम मंदिर कृषि उपज मंडी से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सात दिवसीय कथा का आयोजन 27 सितंबर तक किया जाएगा। रोजाना दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा होगी।

बोले- रायपुर के लोगों में भक्ति की भावना

इन्द्रेश जी महाराज ने कहा कि वे पहले भी छत्तीसगढ़ में कथा कर चुके हैं, लेकिन राजधानी रायपुर में पहली बार कथा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यहां बड़ी संख्या में लोग धार्मिक आयोजनों में शामिल होते हैं और पूरे भक्ति भाव के साथ कथा सुनते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire