Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Teacher suspended : शराब के नशे में स्कूल आया और अधिकारियों को दी धमकी, संयुक्त संचालक ने किया सस्पेंड

कोरबा के खोडरी स्कूल में शिक्षक पर शराब के नशे में आने, सहकर्मियों से विवाद और अधिकारियों को धमकी देने के आरोप; जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्रवाई।

Teacher suspended : शराब के नशे में स्कूल आया और अधिकारियों को दी धमकी, संयुक्त संचालक ने किया सस्पेंड
X

Teacher suspended : कोरबा। जिले में शिक्षा विभाग ने एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। शिक्षक पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने, सहकर्मियों से विवाद करने और उच्च अधिकारियों के साथ अभद्रता व धमकी देने के आरोप लगे थे। शिकायतों की जांच के बाद संयुक्त संचालक, बिलासपुर ने निलंबन की कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के पूर्व माध्यमिक शाला खोडरी में पदस्थ शिक्षक एलबी ज्योति भूषण सिंह कंवर के खिलाफ विभाग को शिकायतें मिली थीं। आरोप था कि वह अक्सर शराब के नशे में स्कूल आते थे और अन्य शिक्षक जब उन्हें अध्यापन कार्य करने के लिए कहते, तो उनके साथ विवाद करने लगते थे।





शिकायत मिलने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की। बताया गया कि जांच के दौरान शिक्षक स्कूल में मौजूद नहीं मिले। मामले से जुड़े आरोपों और अन्य तथ्यों की जांच के बाद बीईओ ने अपनी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंप दी।

इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय ने कार्रवाई के लिए संयुक्त संचालक, बिलासपुर को पत्र भेजा। जांच रिपोर्ट और शिकायतों के आधार पर संयुक्त संचालक ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire