Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Atmanand School Vacancy 2026: आत्मानंद स्कूल में भर्ती का बड़ा मौका, 1812 संविदा पदों पर निकली वैकेंसी, देखें वेतन और चयन प्रक्रिया

Atmanand School Vacancy 2026: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 21 अक्टूबर तक होंगे। जानें पद, वेतन, चयन परीक्षा और जरूरी शर्तें।

Atmanand School Vacancy 2026: आत्मानंद स्कूल में भर्ती का बड़ा मौका, 1812 संविदा पदों पर निकली वैकेंसी, देखें वेतन और चयन प्रक्रिया
X

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूलों के लिए शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक के रिक्त 1812 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इनमें प्रधानपाठक, व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक समेत अन्य पद शामिल हैं। सर्वाधिक 590 पद सहायक शिक्षक अंग्रेजी के है।

इनके आवेदन आनलाइन 21 अक्टूबर रात 12 बजे तक आमंत्रित किए गए हैं। चयन परीक्षा 31 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच आनलाइन होगी। नियुक्ति अवधि एक वर्ष होगी जिसे अच्छे कार्य को देखते हुए एक वर्ष बढ़ाया जा सकता है। इन्हें बिना कोई भत्ते के एक मुश्त वेतन 38100,35400,25300,22400 रूपए मासिक दिए जाएंगे।



इस चालू शिक्षा वर्ष के लिए नियुक्त चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिसंबर से 4, महीने के लिए हो सकती है। ये शिक्षक किसी भी स्थिति में नियमित नहीं होंगे। सभी शिक्षकों को बीएड अनिवार्य होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire