Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Sukma CRPF camp shooting: सुकमा CRPF कैंप में SI ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Sukma CRPF camp shooting: सुकमा जिले के मेट्टागुड़म स्थित सीआरपीएफ कैंप में पदस्थ उपनिरीक्षक देवानंद यादव ने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Sukma CRPF camp shooting: सुकमा CRPF कैंप में SI ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
X

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के मेट्टागुड़म स्थित CRPF 131वीं वाहिनी कैंप में पदस्थ एक उपनिरीक्षक ने अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली। घटना के तुरंत बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

आधी रात की घटना, कैंप में मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अधिकारी की पहचान उपनिरीक्षक देवानंद यादवके रूप में हुई है। वे मेट्टागुड़म स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात थे। देर रात अचानक गोली चलने की तेज आवाज सुनकर कैंप में मौजूद अन्य जवान तुरंत मौके पर पहुँचे।

वहां उपनिरीक्षक देवानंद यादव गंभीर रूप से लहूलुहान अवस्था में मिले। साथियों ने बिना देर किए उन्हें पास अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इस संबंध में भी स्थिति साफ नहीं हुई है। फिलहाल सुकमा पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire