Top
Begin typing your search above and press enter to search.

School Education Department: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बड़ा बदलाव: अब क्लासरूम में पढ़ाई की होगी सख्‍त मानिटरिंग, हर स्कूल में बनेगी बैंड पार्टी और बालिकाओं को मिलेगा कराटे का प्रशिक्षण

School Education Department: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षा स्तर सुधारने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। अब हर स्कूल में बैंड पार्टी, बालिकाओं को कराटे ट्रेनिंग और 5000 नए शिक्षकों की भर्ती होगी।

School Education Department: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बड़ा बदलाव: अब क्लासरूम में पढ़ाई की होगी सख्‍त मानिटरिंग, हर स्कूल में बनेगी बैंड पार्टी और बालिकाओं को मिलेगा कराटे का प्रशिक्षण
X

School Education Department: रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने और शिक्षकों की जवाबदेही तय करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने निगरानी व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया है। हाल ही में हुई राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अधिकारियों को स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

यूट्यूबरों और बाहरी लोगों की एंट्री बैन

स्कूलों में अनावश्यक रूप से यूट्यूबरों और बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। केवल ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं, बल्कि यह देखा जाएगा कि क्लासरूम में वास्तव में पढ़ाई हो रही है या नहीं। साथ ही विद्यार्थियों में अनुशासन के लिए हर स्कूल में बैंड पार्टी बनेगी और छात्राओं की सुरक्षा के लिए कराटे का अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाएगा।

5000 नए शिक्षकों की भर्ती

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि राज्य में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए पांच हजार पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बालिकाओं की सुविधा के लिए 8 हजार से अधिक नए शौचालय बनाए जाएंगे और जर्जर स्कूलों की मरम्मत होगी। अब हर महीने के तीसरे सप्ताह में रायपुर में शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक होगी, जिसमें जिलों के स्कूलों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire