Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur Ganesh Jhanki Date Change: रायपुर में बारिश के बीच बड़ा अपडेट, गणेश झांकियों झांकियों की तारीख बदली, जानें अब किस दिन निकलेगी झांकी

Raipur Ganesh Jhanki Date Change: रायपुर में भारी बारिश के कारण ऐतिहासिक गणेश झांकियों की तारीख बदल दी गई है। अब 27 सितंबर की जगह 28 सितंबर को झांकियां निकलेंगी।

Raipur Ganesh Jhanki Date Change: रायपुर में बारिश के बीच बड़ा अपडेट, गणेश झांकियों झांकियों की तारीख बदली, जानें अब किस दिन निकलेगी झांकी
X

रायपुर। राजधानी रायपुर में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच गणेश विसर्जन और ऐतिहासिक गणेश झांकियों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले तय कार्यक्रम के मुताबिक राजधानी में ऐतिहासिक गणेश झांकियां 27 सितंबर को निकलनी थीं, लेकिन बारिश को देखते हुए अब आयोजन की तारीख बदल दी गई है।

अब रायपुर में ऐतिहासिक गणेश झांकियां 28 सितंबर, सोमवार को निकाली जाएंगी। बारिश के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आयोजन की व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है।

बारिश के कारण बदली झांकियों की तारीख

रायपुर में गणेश झांकियां शहर की प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में शामिल हैं। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी शामिल होते हैं। लगातार बारिश को देखते हुए झांकियों के कार्यक्रम को एक दिन आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

पहले झांकियों का आयोजन 27 सितंबर को प्रस्तावित था। अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 28 सितंबर को गणेश झांकियां निकाली जाएंगी।

बता दें कि गणेश झांकियों को लेकर पुलिस और आयोजन समितियों की बैठक पहले ही हो चुकी थी। बैठक में आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई थी।

इसमें झांकियों के रूट, ट्रैफिक व्यवस्था, डीजे, सुरक्षा और गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन से जुड़ी व्यवस्थाएं शामिल थीं। अब तारीख में बदलाव के बाद इन व्यवस्थाओं को नए कार्यक्रम के अनुसार लागू किया जाएगा।

बारिश के बीच कई इलाकों में विसर्जन जारी

झांकियों की तारीख बदलने के बावजूद रायपुर के कई इलाकों में गणपति विसर्जन का सिलसिला जारी है। मोवा और सड्डू** समेत शहर के कई क्षेत्रों में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है।

बारिश के बीच श्रद्धालु गणपति बप्पा को विदाई दे रहे हैं। वहीं, ऐतिहासिक झांकियों के आयोजन के लिए अब 28 सितंबर की तैयारी की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire