Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : सदर बाजार के जर्जर मकानों पर निगम सख्त, झांकी से पहले खाली कराने के निर्देश

गणेश विसर्जन झांकी के रूट पर सुरक्षा को लेकर कार्रवाई, जर्जर भवनों पर नोटिस चस्पा कर मकान मालिकों को दिए गए जरूरी निर्देश

Raipur City News : सदर बाजार के जर्जर मकानों पर निगम सख्त, झांकी से पहले खाली कराने के निर्देश
X

Raipur City News : रायपुर। गणेश विसर्जन झांकी को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। 28 सितंबर को प्रस्तावित झांकी के रूट का निरीक्षण करने पहुंचीं नगर निगम महापौर मीनल चौबे ने फूलचौक से सदर बाजार तक जर्जर घोषित मकानों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान करीब 15 जर्जर भवनों की स्थिति देखी गई।

नगर निगम की टीम ने संबंधित मकान मालिकों के नाम नोटिस भवनों पर चस्पा किए। निर्देश दिया गया है कि झांकी के दिन इन जर्जर मकानों को खाली रखकर ताला लगाया जाए, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। साथ ही, लोगों को भवनों की छत या अन्य हिस्सों पर खड़े होकर झांकी देखने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा के लिहाज से महापौर ने पुलिस अधिकारियों को संबंधित जर्जर भवनों के सामने बैरिकेडिंग कराने के निर्देश भी दिए। इससे झांकी देखने पहुंचने वाले लोग जर्जर भवनों के आसपास जमा न हों और सुरक्षित तरीके से कार्यक्रम देख सकें।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम लोककर्म विभाग के अध्यक्ष दीपक जायसवाल, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता आशुतोष सिंह, जोन-4 के कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह सहित नगर निगम और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire