Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : लाइसेंस की आड़ में चल रहा था पटाखों का अवैध कारोबार, छापेमारी में चाचा-भतीजे गिरफ्तार

गोलबाजार के गणेशराम नगर में संयुक्त टीम की कार्रवाई, करीब 100 किलो पटाखे और निर्माण सामग्री जब्त, विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज।

Raipur City News : लाइसेंस की आड़ में चल रहा था पटाखों का अवैध कारोबार, छापेमारी में चाचा-भतीजे गिरफ्तार
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के गोलबाजार स्थित गणेशराम नगर में अवैध रूप से पटाखे बनाने के मामले का खुलासा हुआ है। एशियन न्यूज द्वारा पहले ही गोलबाजार में संचालित पटाखा दुकान और बारूद से संभावित खतरे को लेकर सवाल उठाए गए थे। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखा निर्माण का खुलासा किया है।

जानकारी के मुताबिक, पटाखा दुकान के लाइसेंस की आड़ में परिसर में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। दुकान के नीचे व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं, जबकि ऊपर बने रिहायशी कमरों में पटाखा निर्माण का काम किया जा रहा था। इस तरह घनी आबादी वाले इलाके में विस्फोटक सामग्री रखकर पटाखे तैयार किए जा रहे थे, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी।

मामले में छापेमारी के दौरान करीब 100 किलो पटाखे, पांच कार्टून पटाखे, एल्युमिनियम पाउडर और पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण से जुड़े कई तथ्य सामने आए।

सूचना के आधार पर पुलिस, एसडीएम, नगर निगम और पर्यावरण विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर कार्रवाई की। इस मामले में चाचा-भतीजे श्यामलाल ठाकुर और दीपक ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।

फिलहाल आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire