Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : कोर्ट परिसर से गांजा तस्करी का आरोपी फरार, DRI ने 3.50 करोड़ का माल किया था जब्त

DRI द्वारा 700 किलो गांजा जब्त कर गिरफ्तार किया गया था आरोपी बबलू कुमार राय, कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार।

Raipur City News : कोर्ट परिसर से गांजा तस्करी का आरोपी फरार, DRI ने 3.50 करोड़ का माल किया था जब्त
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपये के गांजा तस्करी मामले में गिरफ्तार आरोपी कोर्ट परिसर से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

फरार आरोपी की पहचान बबलू कुमार राय के रूप में बताई गई है, जो बिहार के वैशाली जिले का निवासी है। DRI की टीम ने उसे गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान टीम ने 700 किलोग्राम गांजा जब्त किया था, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी को अदालत में पेशी के लिए लाया गया था। इसी दौरान वह कोर्ट परिसर से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसकी तलाश और फरार होने की परिस्थितियों को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire