Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : 8वीं की छात्रा की फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया स्कूल में डांटने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

टिकरापारा थाना क्षेत्र में हुई घटना, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर उठाए सवाल, पुलिस दर्ज कर रही बयान और खंगाल रही घटना से जुड़े सभी पहलू

Raipur City News : 8वीं की छात्रा की फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया स्कूल में डांटने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में आठवीं कक्षा की छात्रा आकांक्षा सेन की मौत का मामला सामने आया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित उसके घर में छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, आकांक्षा सेन छत्तीसगढ़ नगर स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर में कक्षा आठवीं में पढ़ती थी। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में उसे डांट-फटकार लगाई गई थी, जिससे वह परेशान थी। परिवार ने इस घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, छात्रा की मौत के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

मामले में टिकरापारा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजेश सिंह के अनुसार, परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire