Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Agrathon 4.0 Raipur: रायपुर में अग्राथॉन-4.0 के वंदे मातरम्-रन फॉर नेशन में दौड़ा शहर, देशभर से पहुंचे धावक,4000 लोगों ने लगाई देशभक्ति की दौड़

Agrathon 4.0 Raipur: रायपुर के मरीन ड्राइव में अग्राथॉन-4.0 ‘वंदे मातरम्-रन फॉर नेशन’ का आयोजन हुआ। देशभर से पहुंचे करीब 4000 धावकों ने राष्ट्रप्रेम और फिटनेस का संदेश दिया।

Agrathon 4.0 Raipur: रायपुर में अग्राथॉन-4.0 के वंदे मातरम्-रन फॉर नेशन में दौड़ा शहर, देशभर से पहुंचे धावक,4000 लोगों ने लगाई देशभक्ति की दौड़
X

रायपुर। राष्ट्रप्रेम, फिटनेस और सामाजिक एकता के संदेश के साथ रविवार को रायपुर के मरीन ड्राइव में अग्राथॉन-4.0 वंदे मातरम्-रन फॉर नेशन का आयोजन किया गया। अग्रवाल सभा और अग्रवाल युवा मंडल की ओर से आयोजित इस दौड़ में करीब 3500 से 4000 लोगों ने हिस्सा लिया।



अग्राथॉन में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और नोएडा से भी धावक रायपुर पहुंचे। युवाओं के साथ महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक दौड़ में भाग लिया।

अतिथियों ने भी दौड़ में लिया हिस्सा

कार्यक्रम में रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अवनीश शरण सिंह ने भी दौड़ में हिस्सा लेकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। नगर निगम आयुक्त समबीत मिश्रा, बेमेतरा पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल और भाजपा कोषाध्यक्ष राम गर्ग सहित अन्य अतिथि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।



आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। ‘वंदे मातरम्-रन फॉर नेशन’ के जरिए आयोजकों ने फिटनेस के साथ राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।

माई भारत ने अग्रवाल युवा मंडल का किया सम्मान

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा कि अग्राथॉन स्वास्थ्य, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला अभियान है। वहीं, अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष सीएस सौरभ अग्रवाल ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं को फिटनेस, सकारात्मक सोच और राष्ट्रसेवा से जोड़ना है।



कार्यक्रम के दौरान माई भारत की ओर से अग्रवाल युवा मंडल का सम्मान भी किया गया।

अलग-अलग राज्यों से पहुंचे प्रतिभागी

आयोजन में समाज के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। मीडिया प्रभारी उदित अग्रवाल ने कहा कि अलग-अलग राज्यों से प्रतिभागियों का रायपुर पहुंचना आयोजन की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।



अग्राथॉन-4.0 के जरिए लोगों ने दौड़ के साथ फिटनेस, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire