Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur Accident : बंजारी मंदिर के बाहर ट्रक की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत, चालक फरार

दर्शन कर परिवार के साथ लौट रही 60 वर्षीय महिला को ट्रक ने कुचला, खमतराई पुलिस ने वाहन जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू की

Raipur Accident : बंजारी मंदिर के बाहर ट्रक की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत, चालक फरार
X

Raipur Accident : रायपुर। राजधानी रायपुर में बंजारी मंदिर के बाहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला की जान चली गई। मंदिर में दर्शन कर परिवार के साथ बाहर निकल रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान अघनिया बाई निषाद (60 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, महिला अपनी बेटी, दामाद, नाती और नातिन के साथ बंजारी मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी।

दर्शन के बाद जब पूरा परिवार मंदिर से बाहर निकल रहा था, तभी एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में अघनिया बाई गंभीर रूप से कुचल गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए।

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire