Mahtari Vandan Yojana: आज थोड़ी ही देर में जारी होगी 32वीं किस्त, दुर्ग सेवा सेतु कार्यक्रम में CM साय करेंगे राशि ट्रांसफर
Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त आज जारी होगी। CM विष्णु देव साय दुर्ग से 67.38 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में करीब ₹632.40 करोड़ DBT करेंगे।

रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आज का दिन अहम है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को दुर्ग में आयोजित सेवा सेतु कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी की जाएगी।
प्रदेश की 67 लाख 38 हजार से अधिक पात्र महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए करीब 632.40 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।
महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। मुख्यमंत्री दुर्ग से राशि अंतरित करेंगे। इसके साथ ही सेवा सेतु कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि का वितरण भी किया जाएगा।
32वीं किस्त में 67.38 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त के तहत प्रदेश की 67 लाख 38 हजार से ज्यादा पात्र महिलाओं के खातों में राशि भेजी जाएगी। इस किस्त के लिए करीब 632.40 करोड़ रुपए की राशि निर्धारित की गई है।
राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।
दुर्ग में सेवा सेतु कार्यक्रम में शामिल होंगे CM साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को दुर्ग पहुंचेंगे और जिला मुख्यालय स्थित रविशंकर स्टेडियम में आयोजित सेवा सेतु कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि का वितरण करेंगे। इसके अलावा जिले में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा।
सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे विभागीय स्टॉल
सेवा सेतु कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की योजनाओं और उपलब्धियों से जुड़े स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉल के जरिए लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।
प्रशासन का उद्देश्य पात्र लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़ना और उन्हें उपलब्ध सुविधाओं का लाभ दिलाना है। संबंधित विभागों को हितग्राहियों की सूची, सामग्री और वितरण की व्यवस्था पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे तक कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को करीब दोपहर 12:05 बजे प्रथम बटालियन भिलाई स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से रविशंकर स्टेडियम दुर्ग के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री करीब 12:10 बजे स्टेडियम पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे तक सेवा सेतु कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री रविशंकर स्टेडियम से प्रथम बटालियन भिलाई हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और करीब 2:40 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है।


