Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Kanker Naxal Dump Busted: कांकेर-गढ़चिरौली सीमा पर जंगलों में मिला नक्सलियों का डंप, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता

Kanker Naxal Dump Busted: कांकेर और गढ़चिरौली सीमा पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता। दागुनटोला-पुसगट्टा के जंगलों में नक्सल डंप से 12 बोर की 2 रायफलें, कारतूस और 2 प्रिंटर बरामद। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Kanker Naxal Dump Busted: कांकेर-गढ़चिरौली सीमा पर जंगलों में मिला नक्सलियों का डंप, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता
X

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली सीमावर्ती संवेदनशील इलाकों में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। घने जंगल और पहाड़ी इलाके में चलाए गए एक संयुक्त सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों के एक छिपे हुए डंप का भंडाफोड़ किया है। मौके से 12 बोर की दो रायफलें, जिंदा कारतूस और दो प्रिंटर सहित भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की गई है।

दागुनटोला-पुसगट्टा के जंगलों में चला सर्च ऑपरेशन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांकेर पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 94वीं वाहिनी और बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) की संयुक्त टीम ने दागुनटोला-पुसगट्टा गांव के बीच घने जंगलों और पहाड़ियों में सर्चिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप बरामद हुआ है।

भारी मात्रा में हथियार जब्त

जवानों ने मौके से कई हथियार बरामद किए हैं। बरामद सामान में एक सिंगल बैरल 12 बोर रायफल शामिल है। इसके अलावा एक डबल बैरल 12 बोर रायफल भी मिली है। तलाशी के दौरान 11 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। मौके से दो प्रिंटर और अन्य नक्सली सामग्री जब्त हुई। पुलिस की सतर्कता से नक्सलियों की योजना विफल हो गई।

यह पूरा ऑपरेशन बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) बद्री नारायण मीणा, भानुप्रतापपुर बीएसएफ डीआईजी दीपक तिवारी, कांकेर पुलिस अधीक्षक (SP) निखिल राखेचा और 94वीं वाहिनी बीएसएफ के कमांडेंट (सेनानी) रविन्द्र सिंह चंदेल के कुशल मार्गदर्शन में चलाया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire