Top
Begin typing your search above and press enter to search.

छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर: कई जिलों में स्कूल बंद, 24 घंटे में कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर प्रशासन अलर्ट

छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर: कई जिलों में स्कूल बंद, 24 घंटे में कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
X

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्नब का असर छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश, गरज-चमक और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका जताई है।

इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी

खराब मौसम की आशंका को देखते हुए रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, कांकेर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सूरजपुर में 29 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे। संबंधित जिलों में शासकीय और अशासकीय विद्यालयों पर अवकाश के आदेश लागू होंगे।


रायपुर प्रशासन अलर्ट

चक्रवात के असर को देखते हुए रायपुर जिला प्रशासन ने राहत और बचाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, बिजली विभाग, SDRF, NDRF और फायर ब्रिगेड को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। निचले इलाकों, नदी-नालों और बिजली लाइनों पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने की अपील की है। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0771-2413233 जारी किया गया है।

अंबिकापुर में सबसे ज्यादा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम 20.9 डिग्री रहा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire