Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ED Raid in Chhattisgarh: रायपुर के सुशील विला और दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय की रेड, दस्तावेजों की जांच जारी

ED Raid in Chhattisgarh: रायपुर के सुशील विला और दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय की दबिश

ED Raid in Chhattisgarh: रायपुर के सुशील विला और दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय की रेड, दस्तावेजों की जांच जारी
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए मंगलवार सुबह राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले में दबिश दी है। रायपुर के पॉश इलाके पंडरी के रवि नगर स्थित ‘सुशील विला’ में ईडी के अधिकारी सुबह से डेरा डाले हुए हैं और अंदर दस्तावेजों की बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है।

दुर्ग में भी ईडी की दबिश

रायपुर के अलावा दुर्ग जिले में भी ईडी की कार्रवाई की पुख्ता सूचना मिली है। हालांकि, दुर्ग में टीम ने किस स्थान पर छापा मारा है और किन लोगों से पूछताछ चल रही है, इसे लेकर अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है।

किस मामले में हो रही है कार्रवाई?

फिलहाल केंद्रीय एजेंसी की इस छापेमारी के पीछे का असल कारण और मामला स्पष्ट नहीं है। जांच का दायरा किन लोगों तक फैला है और यह किस वित्तीय अनिয়मितता या प्रकरण से जुड़ा है, इस पर आधिकारिक बयान आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।

......................


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire