Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Chhattisgarh Online Satta Durg: भिलाई में सैलरी पर चल रहा था WINBUZZ ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, 2 गिरफ्तार 4.93 लाख कैश बरामद

Chhattisgarh Online Satta Durg : भिलाई में सैलरी पर चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा! WINBUZZ ऐप के जरिए कारोबार, 2 गिरफ्तार और 4.93 लाख कैश समेत 18 मोबाइल जब्त

Chhattisgarh Online Satta Durg: भिलाई में सैलरी पर चल रहा था WINBUZZ ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, 2 गिरफ्तार 4.93 लाख कैश बरामद
X

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भिलाई के कोहका इलाके में स्थित एक मकान में 'WINBUZZ' ऐप के जरिए बड़े पैमाने पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो इस अवैध कारोबार को सैलरी पर संचालित कर रहे थे।

सैलरी पर रखे गए थे आरोपी, 18 मोबाइल और कैश जब्त

चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजा गार्डन स्थित एक मकान में ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से मकान की घेराबंदी कर दबिश दी।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 4 लाख 93 हजार रुपए नकद, 3 लैपटॉप, 1 आईपैड और 18 स्मार्टफोन समेत लाखों का सामान बरामद किया है। पुलिस को देखकर कुछ संदिग्धों ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन टीम ने दो मुख्य गुर्गों को दबोच लिया।

बैंक खातों और QR कोड का बड़ा नेटवर्क

एएसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि यह पूरा सिंडिकेट मुख्य आरोपी देवेंद्र कुमार साहू द्वारा संचालित किया जा रहा था। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी— प्रकाश हरिनखेड़े (23) और डिकेश प्रसाद तिवारी (22)—दोनों निवासी अर्जुन नगर, वैशाली नगर, मासिक वेतन (Monthly Salary) पर इस अवैध नेटवर्क को संभालते थे।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि सट्टे के इस कारोबार में अलग-अलग लोगों के बैंक खातों और एटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या इन खातों का इस्तेमाल खाताधारकों की जानकारी के बिना किया गया था।

पुलिस ने मौके से 4.93 लाख रुपए नकद, 3 लैपटॉप, 1 आईपैड और 18 स्मार्टफोन, 22 एटीएम कार्ड, 10 बैंक पासबुक और 4 क्यूआर कोड स्कैनरऔर 1 वाई-फाई डिवाइस और 4 होंडा एक्टिवा स्कूटर जब्त किया है।

मुख्य आरोपी की तलाश तेज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 और बीएनएस (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, इस बड़े नेटवर्क के मास्टरमाइंड देवेंद्र कुमार साहू और अन्य फरार सहयोगियों की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire