Top
Begin typing your search above and press enter to search.

स्कूल शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में दिखी बच्चों की प्रतिभा, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर

चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

स्कूल शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में दिखी बच्चों की प्रतिभा, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर
X

बागबाहरा। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत बागबाहरा में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले चरण में ब्लॉक बागबाहरा के विभिन्न शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जनप्रतिनिधि और शिक्षा विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता बागबाहरा शहर के मंडल अध्यक्ष डिम्पल ध्रुव ने की। इस दौरान बीईओ देवनारायण दीवान, बीआरसीसी मनोज चक्रधारी, सहायक नोडल अधिकारी लंबोदर नायक, संकुल समन्वयक भूपेन्द्र निराला एवं मनीष अवसरिया सहित ब्लॉक के सभी संकुल समन्वयक मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में सेजेस बागबाहरा की प्राचार्य सुषमा बड़ा, सेवानिवृत्त शिक्षक रूपेश तिवारी, भूषणलाल साहू एवं भीमसेन चन्द्राकर ने सहयोग किया।

सेवा और समर्पण के 25 साल की थीम पर प्रस्तुतियां

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष की थीम पर चित्र और भाषण प्रस्तुत किए। इनमें विकसित भारत 2047, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, निपुण भारत, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, वीबी रामजी योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, किसान सम्मान निधि और धारा 370 की समाप्ति जैसे विषय शामिल रहे।


प्राथमिक चित्रकला में अंजू साहू प्रथम

प्राथमिक वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में अंजू साहू, कक्षा 5वीं, शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम कोमाखान ने प्रथम स्थान हासिल किया। वर्तिका, कक्षा 5वीं, शासकीय प्राथमिक शाला पतेरापाली द्वितीय और कुणाल पटवा, कक्षा 5वीं, न्यू विजन पब्लिक स्कूल बागबाहरा तृतीय रहे।

उच्च प्राथमिक चित्रकला में आईशा अव्वल

उच्च प्राथमिक वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में आईशा, कक्षा 7वीं, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला भानपुर प्रथम रहीं। रुखमणी नेताम, कक्षा 7वीं, शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम कोमाखान द्वितीय और जागृति जांगड़े, कक्षा 8वीं, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मोहंदी तृतीय रहीं। डोमेश ठाकुर, कक्षा 8वीं, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला खुसरुपाली ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

प्राथमिक भाषण में वरुण देवांगन प्रथम

प्राथमिक वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में वरुण देवांगन, कक्षा 4थी, न्यू विजन पब्लिक स्कूल बागबाहरा प्रथम रहे। आयुष यादव, कक्षा 5वीं, शासकीय प्राथमिक शाला गबौद द्वितीय और चिराग चंद्राकर, शासकीय प्राथमिक शाला बिडोरा तृतीय रहे। देविका साहू, शासकीय प्राथमिक शाला डोंगरपाली और दामिनी नायक, कक्षा 5वीं, शासकीय प्राथमिक शाला धरमपुर ने भी प्रस्तुति दी।

उच्च प्राथमिक भाषण में अंजली तांडे प्रथम

उच्च प्राथमिक वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में अंजली तांडे, कक्षा 8वीं, KGBV सुनसुनिया प्रथम रहीं। लक्ष्मी साहू, कक्षा 8वीं, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बाघामुड़ा द्वितीय रहीं। लतिका साहू, कक्षा 7वीं, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कुलिया तृतीय रहीं। दुलेश कुमार ठाकुर, कक्षा 8वीं, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मोंगरापाली और चारुवी तिवारी, कक्षा 7वीं, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला खुशरूपाली ने भी भाग लिया।

हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों ने भी लिया हिस्सा

कार्यक्रम के दूसरे चरण में ब्लॉक बागबाहरा के सभी हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस चरण में नगरपालिका परिषद बागबाहरा की अध्यक्ष एवं बागबाहरा की प्रथम नागरिक खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल मुख्य अतिथि रहीं।

हाईस्कूल चित्रकला में झलक चंद्राकर प्रथम

हाईस्कूल वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में झलक चंद्राकर, कक्षा 9वीं, कर्मल कान्वेंट स्कूल बागबाहरा प्रथम रहीं। सिमरन यादव, कक्षा 9वीं, शासकीय हाईस्कूल कसेकेरा द्वितीय और ख़ुशी नायक, कक्षा 10वीं, अ.ल. गो. कन्या बागबाहरा तृतीय रहीं।


हायर सेकेंडरी चित्रकला में सौम्या साहू अव्वल

हायर सेकेंडरी वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में सौम्या साहू, कक्षा 11वीं, पीएम श्री सेजेस बागबाहरा प्रथम रहीं। वाणी चंद्राकर, कक्षा 12वीं, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरटखुर्द द्वितीय, लिलम साहू, कक्षा 11वीं, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांजर तृतीय रहीं। मोनिका निषाद, कक्षा 12वीं, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बी के बाहरा ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया।

हाईस्कूल भाषण में जसप्रीत कौर बग्गा प्रथम

हाईस्कूल वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में जसप्रीत कौर बग्गा, कक्षा 10वीं, पीएम श्री सेजेस बागबाहरा प्रथम रहीं। खुशबु नायक, कक्षा 10वीं, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घुचापाली द्वितीय और यामिनी बरिहा, कक्षा 10वीं, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खल्लारी तृतीय रहीं।

हायर सेकेंडरी भाषण में याशी साहू ने बाजी मारी

हायर सेकेंडरी वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में याशी साहू, कक्षा 12वीं, कारमेल कोन्वेंट स्कूल बागबाहरा प्रथम रहीं। तेजकुमारी साहू, कक्षा 12वीं, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तेंदुकोना द्वितीय और नितिका साहू, कक्षा 12वीं, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टेमरी तृतीय रहीं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire