Top
Begin typing your search above and press enter to search.

छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ियों का कमाल, रेस्ट ऑफ इंडिया अंडर-23 टीम में मिली जगह

प्रदेश के दो युवा खिलाड़ियों वरुण सिंह भुई और मयंक वर्मा का चयन रेस्ट ऑफ इंडिया अंडर-23 टीम में किया गया है।

छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ियों का कमाल, रेस्ट ऑफ इंडिया अंडर-23 टीम में मिली जगह
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। प्रदेश के दो युवा खिलाड़ियों वरुण सिंह भुई और मयंक वर्मा का चयन रेस्ट ऑफ इंडिया अंडर-23 टीम में किया गया है। दोनों खिलाड़ी अब तमिलनाडु के खिलाफ होने वाले मुकाबले में टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

नायुडू ट्रॉफी में वरुण का शानदार प्रदर्शन

तेज गेंदबाज वरुण सिंह भुई ने अपनी शानदार गेंदबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने नायुडू ट्रॉफी में 41 विकेट हासिल कर बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उनकी इसी प्रभावशाली गेंदबाजी के आधार पर उन्हें रेस्ट ऑफ इंडिया अंडर-23 टीम में शामिल किया गया है।

मयंक वर्मा ने बल्ले से दिखाया दम

वहीं बल्लेबाज मयंक वर्मा ने भी अपने प्रदर्शन से खास पहचान बनाई है। उन्होंने नायुडू ट्रॉफी में 632 रन बनाए, जिसमें उनकी 164 रनों की शानदार पारी भी शामिल रही। मयंक की लगातार अच्छी बल्लेबाजी ने उन्हें इस प्रतिष्ठित टीम में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

तमिलनाडु के खिलाफ चेन्नई में होगा मुकाबला

रेस्ट ऑफ इंडिया अंडर-23 टीम का मुकाबला 1 से 4 अक्टूबर तक चेन्नई में तमिलनाडु के खिलाफ खेला जाएगा। इस मैच में छत्तीसगढ़ के दोनों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने उतरेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire