Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Chhattisgarh trains cancelled: छत्तीसगढ़ में 45 ट्रेनें रद्द, टाटानगर, दुरंतो और हावड़ा रूट की दर्जनों गाड़ियां प्रभावित, देखें ट्रेनों की पूरी लिस्ट

Chhattisgarh trains cancelled: झारसुगुड़ा में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 45 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द रहेंगी। यहां देखें पूरी डिटेल्स।

Chhattisgarh trains cancelled: छत्तीसगढ़ में 45 ट्रेनें रद्द, टाटानगर, दुरंतो और हावड़ा रूट की दर्जनों गाड़ियां प्रभावित, देखें ट्रेनों की पूरी लिस्ट
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रास्ते सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास और नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है।

इस तकनीकी कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। सुरक्षा और निर्माण कार्यों को ध्यान में रखते हुए इस रूट की कुल 45 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह नॉन-इंटरलॉकिंग और विकास कार्य 27 नवंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान टाटानगर, दुरंतो और हावड़ा रूट की दर्जनों गाड़ियां अपने निर्धारित समय पर नहीं चलेंगी।

कैंसिल रहने वाली गाड़ियां

गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस: 29 नवंबर एवं 01 से 16 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 12222 हावड़ा–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस: 26 नवंबर, 03 दिसंबर व 12 दिसंबर को कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 28 नवंबर, 05 दिसंबर व 14 दिसंबर को कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस: 28 नवंबर तथा 05, 08 व 12 दिसंबर को कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस: 01, 08, 11 एवं 15 दिसंबर को कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 04, 05 तथा 07 से 15 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस: 05, 06 तथा 08 से 16 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस: 05 एवं 12 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस: 07 व 14 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस: 07 एवं 14 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस: 10 एवं 17 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस: 05 एवं 12 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस: 07 एवं 14 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस: 05 एवं 12 दिसंबर तक रद रहेगी।

गाड़ी संख्या 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस: 08 एवं 15 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस: 09 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस: 10 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस: 07 एवं 11 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस: 09 एवं 13 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस: 05 एवं 12 दिसंबर तक रद रहेगी।

गाड़ी संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस: 08 एवं 15 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 20828 सांतरागाछी-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस: 09 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 20827 जबलपुर-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस: 10 दिसंबर को कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 22358 गया-एलटीटी एक्सप्रेस: 09 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 22357 एलटीटी-गया एक्सप्रेस: 11 दिसंबर तक रद रहेगी।

गाड़ी संख्या 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस: 08 एवं 10 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस: 09 एवं 11 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस: 09 एवं 10 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस: 11 एवं 12 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस: 11 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 12 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस: 11 एवं 12 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस: 13 एवं 14 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस: 10 दिसंबर तक रद रहेगी।

गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस: 13 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस: 11 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस: 13 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 17321 वास्को द गामा–जसीडीह एक्सप्रेस: 11 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 17322 जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस: दिनांक 14 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस: 13 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस: 15 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस: 14 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 12102 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस: 16 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस: 12 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस: 13 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस: 07, 14, 15 एवं 16 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 12261 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 08, 15, 16 एवं 17 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस: 14 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस: 17 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस: 14 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस: 16 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां

गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस: 28 नवंबर, 05 दिसंबर एवं 07 से 14 दिसंबर तक परिवर्तित मार्ग (वाया ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-अंगुल-कटक) के रास्ते चलाई जाएगी।

गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस: 06 दिसंबर से 15 दिसंबर तक परिवर्तित मार्ग (वाया कटक-अंगुल-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब) के रास्ते चलाई जाएगी।

गंतव्य से पहले समाप्त व प्रारंभ होने वाली गाड़ियां

गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: 28 नवंबर तथा 04 से 15 दिसंबर 2026 तक आरा से चलने वाली यह गाड़ी राउरकेला स्टेशन पर ही समाप्त होगी तथा राउरकेला-दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: 29 नवंबर तथा 05 से 16 दिसंबर तक दुर्ग से चलने वाली यह गाड़ी राउरकेला स्टेशन से ही अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी तथा दुर्ग-राउरकेला के मध्य रद्द रहेगी।

विलंब से रवाना होने वाली गाड़ी

गाड़ी संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस: दिनांक 14 दिसंबर को पुणे से रवाना होने वाली यह गाड़ी अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से छूटेगी।

यात्रियों के लिए सलाह

चूंकि रद्द होने वाली ट्रेनों की संख्या 45 है और यह दौर लगभग तीन हफ्तों तक चलेगा, ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे रेलवे के आधिकारिक ऐप (NTES) या हेल्पलाइन नंबर 139 के जरिए अपनी यात्रा से पहले ट्रेनों की अपडेटेड लिस्ट जरूर कंफर्म कर लें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire